झारखंड के ट्रक ड्राइवर की बिहार में हत्या,नवादा में रोड किनारे मिला शव, गोली मारकर की गई हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट- अमन कुमार

नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के अंधरवारी मोड़ के पास पावर ग्रिड के पास एक अधेड की शव को पुलिस ने बरामद किया है जिसे गोली मारकर हत्या कर देने की बात सामने निकल कर आई है। जहां मृतक की पहचान झारखंड राज्य के कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के जोगीडीह गांव के निवासी 50 वर्षीय सुरेंद्र पंडित के रूप में पहचान की गई है। वही मौके पर पहुंचे डीएसपी गुलशन कुमार ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर पुर मामला की बारीकी से जांच करवाया है। जहां मृतक की शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक अधेड को क्यों गोली मारी गई यह पुलिस इस मामला की जांच शुरू कर दी है। मृतक की शव मिलने के बाद कुछ देर तक तो मृतक की पहचान नहीं की गई थी। लेकिन पुलिस ने मृतक की पहचान तुरंत कर ली है। बताया जाता है कि मृतक झारखंड से ट्रक लेकर बिहार के पटना जा रहा था इसी दौरान रजौली में ट्रक लगा है और ट्रक से लगभग 2 किलोमीटर दूर मृत अवस्था में रोड में रोड के किनारे से पुलिस ने बरामद किया है। वही इस पूरे मामला की जांच परिवार से भी विशेष पुलिस ने पूछताछ किया है जहां परिवार के लोगों ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी है। जिसके बाद पुलिस जो है। जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाका में सनसनी फैल गई है। बदमाशों ने गोली मार का रोड के किनारे फेंक दिया लेकिन किसी भी लोगों को थोड़ी सी भी भनक नहीं लगी है। और मृत अवस्था में शव देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया था। वही इस पूरी घटना के बाद डीएसपी गुलशन कुमार के द्वारा बताया गया है एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या का मामला सामने निकलकर आया है। पुलिस ने इस मामला में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की जांच करने में जुट गई है। घटना के बाद परिवार के लोगों से विशेष बातचीत की गई है जल्द ही इस पूरे मामला की खुलासा भी की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment