रिपोर्ट- सुमित कुमार!
मस्जिद के इमाम की 13 वर्षीय बेटी की घर में निर्मम तरीके से हत्या। कुल्हाड़ी से सर और चेहरे पर कई बार के निशान। एसपी सैयद इमरान सहित कई पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जाँच। एसपी ने कहा बच्ची को जिसने हत्या की है उसे बख्शा नहीं जायेगा।
Vo-दरअसल मामला है की मुफसिल थाना क्षेत्र के नया टोला बेनीगीर निवासी मो फकरुद्दीन की 13 वर्षीय पुत्री समीरा परवीन की अज्ञात अपराधियों ने घर में घुस कर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।घटना उस वक्त की जब परिवार के सभी सदस्य अलविदा नवाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए थे ,जब परिजन घर पहुंचे तब उन्हें जानकरी हुई की घर में अकेली समीरा परवीन को देख कुछ लोग घर में घुस उसकी बेहरमी से घायल कर दिया , जिसक बाद परिजन समीरा परवीन को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्तपताल लाया गया जंहा डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्ची के फूफा महफूज आलम ने बताया था घर के सभी सदस्य नवाज पढ़ने के लिए चले गए थे समीरा परवीन अपने छोटे -छोटे भाई बहन के साथ घर में थे जब हमलोग नवाज पढ़कर घर पहुंचे तो समीरा की बड़ी बहन बताया की वह घर में खून से लथपथ है जिसके बाद समीरा को लेकर हम लोग अस्तपताल पहुंचे लेकिन चिकित्सको से उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया समीरा की चेहरे गर्दन और सर पर कुल्हड़ी से कई बार किये गए है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी सैयद इमरान मसूद सहित कई पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच जिसके बाद एफएसल की टीम को बुलाया गया जंहा कई साक्ष्य को इकट्ठा किया गया साथ घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी जब्त किया गया।
इस मामले मे मुंगेर एस पी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि घटना की सूचना मिली है हम लोग उसकी गहन जांच कर रहे है एफएसएल की टीम भी जांच कर रही है, अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है इस मामले मे जो भी दोषी पाए जाएंगे उसपर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने हत्या मे उपयोग किए गए कुल्हाड़ी को जप्त कर लिया है
बाइट:- सैय्यद इमरान मसूद एसपी मुंगेर
जानकारी के अनुसार मृतिका समीरा परवीन की माँ दस साल पहले मौत हो चुकी है। समीरा पांच बहन तीन भाई थी और यह चौथे नंबर पर थी। सूत्रों की मानें तो उनका कहना की कपड़े पहन ने को लेकर समीरा और छोटी बहन जास्मिन के बीच विवाद हुआ जिसके बाद गुस्से में आकर जास्मिन ने अपनी वहन के ऊपर कुल्हड़ी से कई वार कर दिए जिसके कारण उसकी मौत हो गई। वही इस मामले को लेकर पुलिस जाँच कर रही है।




