मसौढ़ी में अपराधियों ने थाने के निकट सीएसपी संचालक से लाखों लूटे!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

बिहार में सुशासन की सरकार चल रही है बावजूद इसके अपराध कर्मी अपने मन सुबे में कामयाब हो रहे हैं। पुलिस के नाक के नीचे जिस तरह से अपराधियों ने दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया इससे सुशासन पर सवाल खड़ा हो गया है।
मसौढ़ी में अपराधियों ने थाने के निकट एक सीएसपी संचालक से लाखों रुपये की लूट लिए हैं।पटना गया मुख्य मार्ग पर धनरूआ स्थित राढा मोड़ की है जहां पर हथियारबंद अपराधियों ने सीएसपी संचालक के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है।
यह घटना पटना-गया मुख्य मार्ग पर धनरूआ के राढ़ा मोड़ पर हुई, जहाँ हथियारबंद लुटेरों ने एक सीएसपी संचालक को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार धनरूआ बाजार में एसबीआई बैंक की एक सीएसपी शाखा चलाते हैं। जब वह सांई से तीन लाख रुपये लेकर अपनी शाखा में लौट रहे थे, तो राढ़ा मोड़ के पास घात लगाए अपराधियों ने उनकी मोटरसाइकिल को रोक लिया। उन्होंने हथियार दिखाकर उनसे तीन लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। मसौढ़ी एसडीपीओ-2 कन्हैया कुमार ने बताया कि धनरूआ थाना क्षेत्र के राढा मोड़ के पास पूरी घटना को अपराधियों के द्वारा अंजाम दिया गया है। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जिस जगह पर पूरी घटना को अंजाम दिया गया है वह जगह धनरुआ थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित है।

Join us on:

Leave a Comment