रिपोर्ट- संतोष चौहान!
सुपौल :- सुधीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के अन्तर्गत ऋण स्वीकृति एवं भुगतान वितरण से संबंधित शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त ऋण वितरण एवं भुगतान शिविर में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, सुपौल, परियोजना प्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, सुपौल, सभी उद्योग विस्तार पदाधिकारी, जिला उद्योग केन्द्र, सुपौल, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, सुपौल, मुख्य प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, सुपौल एवं जिला समन्वयक, पंजाब नेशनल बैंक सुपौल, जिला समन्वयक, भारतीय स्टेट बैंक सुपौल, जिला समन्वयक, बैंक ऑफ इंडिया सुपौल, जिला समन्वयक, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, सुपौल, जिला समन्वयक, उ0बि0ग्रा0 बैंक सुपौल, जिला समन्यवक, युनियन बैंक सुपौल, जिला समन्वयक, यूको बैंक सुपौल, जिला समन्वयक, बैंक ऑफ बड़ौदा सुपौल, जिला समन्वयक, केनरा बैंक सुपौल, जिला समन्वयक, बंधन बैंक सुपौल, जिला समन्वयक, एच0डी0एफ0सी0 बैंक सुपौल, जिला समन्वयक, आई0सी0आई0सी0आई0 बैंक सुपौल एवं संबंधित जिला संसाधन सेवी (DRP) उपस्थित हुए।
उप विकास आयुक्त के द्वारा उक्त शिविर में उपस्थित सभी बैंक के जिला समन्वयकों एवं उपस्थित लाभुकों का स्वागत करते हुए शिविर के उद्देश्य से अवगत कराया गया।उक्त कैम्प में विभिन्न बैंकों के द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के लाभुकों को ऋण स्वीकृति एवं भुगतान से संबंधित पत्र का वितरण किया गया। ऋण वितरण से संबंधित विवरणी निम्न प्रकार है, उक्त कैम्प में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना अंतर्गत कुल-02 लाभुकों को ऋण की स्वीकृति पत्र एवं कुल-03 लाभुकों को भुगतान पत्र संबंधित बैंक शाखाओं के जिला समन्वयक के माध्यम से उप विकास आयुक्त, सुपौल, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, सुपौल एवं महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, सुपौल के द्वारा वितरण किया गया। उक्त कैम्प में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत कुल-11 लाभुकों को ऋण की स्वीकृति पत्र एवं कुल-18 लाभुकों को भुगतान पत्र संबंधित बैंक शाखाओं के जिला समन्वयक के माध्यम से उप विकास आयुक्त, सुपौल, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, सुपौल एवं महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, सुपौल के द्वारा वितरण किया गया। महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, सुपौल द्वारा उप विकास आयुक्त महोदय सुपौल को अवगत कराया गया कि वित्तीय वर्ष 2024 - 25 प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना अंतर्गत जिला को कुल लक्ष्य-304 प्राप्त हुए, जिसके विरूद्ध मात्र 170 ऋण की स्वीकृति एवं 109 ऋण आवेदन का भुगतान हुआ है। महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, सुपौल द्वारा उप विकास आयुक्त को अवगत कराया गया कि वित्तीय वर्ष 2024 - 25 प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना में जिला को कुल लक्ष्य-220 प्राप्त है, जिसके विरूद्ध मात्र 191 ऋण की स्वीकृति एवं 141 ऋण आवेदन का भुगतान हुआ है। उक्त स्थिति को संदर्भ कर उप विकास आयुक्त, सुपौल द्वारा महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, सुपौल को बताया गया कि जिले में स्थापित जिन बैंकों के द्वारा उपरोक्त योजनान्तर्गत शत् प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति कर ली गयी है, उन्हे जिला पदाधिकारी, सुपौल के द्वारा प्रशस्ति पत्र वितरण कराना सुनिश्चित करेंगें साथ ही उनकें द्वारा सभी बैंक समन्वयकों को निदेशित किया गया कि उक्त दोनों योजनाओं के तहत 31.03.2025 तक स्वीकृति एवं भुगतान करते हुए शत्-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति करेंगें। इसी क्रम में सभी जिला बैंक समन्वयक समीक्षा कर लेंगें कि कौन-कौन बैंक शाखा में भौतिक लक्ष्य के अनुरूप आवेदन कम सृजित हुआ है, वैसे स्थिति में अपने स्तर से एवं जिला उद्योग केन्द्र, सुपौल से लक्ष्य की प्राप्ति हेतु आवेदन सृजित कराकर लक्ष्य की प्राप्ति करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उक्त कैम्प में उपस्थित सभी जिला संसाधन सेवियों को निदेश दिया गया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत अधिक से अधिक आवेदन का सृजित करेंगे तथा बैंक से समन्वय स्थापित करते हुए ऋण की स्वीकृति एवं भुगतान कराना सुनिश्चित करायेंगे।




