गणपति विसर्जन के दौरान जमकर मारपीट,आधा दर्जन से अधिक घायल!

SHARE:

भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

मधुसूदन पुर इलाके के नूरपुर पुस्तकालय के समीप गणपति विसर्जन में जमकर मारपीट हुई।जिसमें आधा दर्जन अधिक व्यक्ति की घायल होने की सूचना है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए नाथनगर रेफरल अस्पताल पहुंचाया है।माहौल अभी भी तनाव पूर्ण बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राघोपुर टीकर में स्थापित गणपति प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए नूरपुर के रास्ते से लेकर जा रहे थे।नूरपुर पुस्तकालय के समीप भी गणपति की प्रतिमा स्थापित की गई थी,वहीं पर पंडाल बनाया गया था। रंग बिरंगे लाइट से साज सज्जा की गई थी।राघोपुर के विसर्जन में शामिल लोग हुड़ दंगई करते जा रहे थे। इस पर नूरपुर के लोगों ने विरोध जताते हुए कहा कि उपर बिजली का तार है ,देख कर प्रतिमा को पार कीजिए। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के लोग आपस में भीड़ गए और देखते ही देखते लाठी डंडे चलने लगे और जमकर मारपीट हो गई।घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि राघोपुर टीकर के गणपति प्रतिमा विसर्जन में शामिल लोगों ने 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार भी तोड़ दिया।बड़ी घटना होते होते बची।
मारपीट में घायल नूरपुर निवासी चंद्रशेखर ने बताया कि राघोपुर के लोग ट्रैक्टर पर तीन चौकी लगाकर उसके उपर प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए लेकर जा रहे थे।जैसी ही हमलोग के प्रतिमा के पास उन लोगों की प्रतिमा पहुंची तो हमलोग अपना झालर खोल ही रहे थे कि उन लोगो ने शॉट सर्किट करवा दिया और मारपीट शुरू कर दिया।

घायल गणेश कुमार ने बताया कि अगर बिजली का तार टूटकर नीचे गिर जाती तो कई लोगों की जान भी जा सकती थी।
पुलिस घटना स्थल के आसपास गस्त कर रही है और लोगों से शांति बनाने की अपील कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment