प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा याद किए गए सदानंद सिंह!
बेगूसराय कांग्रेस भवन में आज बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह के निधन पर बेगूसराय सेवा दल के वरिष्ठ नेता रामसेवक सिंह ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें याद किया । इस श्रद्धांजलि सभा में बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सह पूर्व विधायक अमिता भूषण , जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे ।श्रद्धांजलि सभा में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सदानंद सिंह 9 बार विधायक , मंत्री , विधानसभा अध्यक्ष पद पर रहते हुए हमेशा कांग्रेस को मजबूत किया। उनके निधन से कांग्रेस को बिहार में एक बहुत बड़ी क्षति पहुंची है जो आने वाले समय में पूरी नहीं की जा सकती है । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।




