बाढ़-ट्रक हाइवा में टक्कर,ट्रक मालिक की मौत, सड़क पर बिखरी आलू की बोरियां!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बाढ़ -सड़क किनारे खड़ी हाइवा को मारी टक्कर, ट्रक मालिक की मौत, सड़क पर बिखरी आलू की बोरी
बाढ़ अनुमंडल के बलौर गांव में फोरलेन के पास देर रात सड़क दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक पर लदी आलू की बोरी सड़क पर चारों तरफ बिखर गई। बताया जा रहा है कि फ्लाई ऐश से लदा एक हाइवा सड़क के किनारे खड़ा था। उसने पीछे बैक लाइट भी जला रखी थी। इसके बावजूद एक तेज स्पीड से आते हुए ट्रक ने हाइवा में टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज इतनी जबरदस्त थी कि देर रात गांव वालों की नींद खुल गई। सुबह बाढ़ पुलिस ने मृतक को पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। ट्रक का मालिक खुद गाड़ी चला रहा था। वह पश्चिम बंगाल में मालदा का बताया जा रहा है।

बाइट स्थानीय ग्रामीण

Join us on:

Leave a Comment