ASI संतोष सिंह हत्या कांड में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सहित तीन निलंबित!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

-एक्शन में मुंगेर पुलिस एएसआई हत्याकांड के बाद डीआईजी ने लिया घटनास्थल का जायजा , जांच के बाद ओडी पदाधिकारी को भी किया निलंबित।एसपी ने दी जानकारी।

मुंगेर के मुफस्सिल थाना में पदस्थापित एएसआई संतोष कुमार की हत्या कर दिए जाने के बाद मुंगेर रेंज के डीआईजी राकेश कुमार की ओर से उच्च स्तरिय जांच करने का आदेश दिया गया था। जिसमें पहलीं जांच में टीम की ओर से जो रिपोर्ट समर्पित किया गया उसमें एसपी सैयद इमरान मसूद के अनुसंसा पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष चंदन कुमार, चालक सिंह परमानंद , सिपाही दिपक कुमार के बाद अब मुफ्फसिल थाना की ओडी पदाधिकारी खुशबु कुमारी को भी निलंबित कर दिया है। वहीं इस घटना की उच्च स्तरिय जांच अभी भी जारी है। इसी क्रम में डीआईजी राकेश कुमार स्वयं घटना स्थल पर गए और बारीकी से विभिन्न बिदुओं पर जांच की और आवश्यक निर्देश दिए।उनके साथ एसपी सैयद इमरान मसूद के अलावा सदर डीएसपी अभिषेक आनंद सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि घटना के बाद सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद और सर्किल इंस्पेक्टर से मामले की विस्तृत जांच कराई गई।जांच में ये पाया गया कि जिस दिन घटना हुई थी उस दिन सुबह से ही आरोपी शराब पीकर हंगामा कर रहा था जिसे गवाहों के द्वारा बताया गया है।इस बात की सूचना थाना भी गई थी इसके बाद भी सही से कार्रवाई नहीं हुई।इस मामले में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष चंदन कुमार को सस्पेंड किया गया है।इसके अलावा शहीद एएसआई के साथ घटनास्थल पर मौजूद सिपाही दीपक कुमार और ड्राइवर सिंह परमानंद ने बचाने का प्रयास नहीं किया उनके ऊपर कठोर कार्रवाई करने की अनुशंसा की गई है।इन दोनों के द्वारा एएसआई अपने साथी को छोड़कर फरार हो गया था जो पुलिस की कार्यशैली को शोभा नहीं देती है।इसके अतिरिक्त थाना की ओडी पदाधिकारी खुशबू कुमारी को भी आज निलंबित किया गया है।उन्होंने शिकायत आने के बाद भी कोई तत्परता नहीं दिखाई और समय से थानाध्यक्ष को जानकारी नहीं दी जिसके चलते ये घटना हुई है।

बाइट – सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर

Join us on:

Leave a Comment