रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले से लगने वाली इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात 48 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर द्वारा सिविलियन ओपीडी का आयोजन किया गया। यह शिविर सीमावर्ती क्षेत्र के मनमोहन गांव, कार्य क्षेत्र सीमा चौकी सिमराही में किया गया।
शिविर में कुल 62 लोगों का इलाज किया गया, जिसमें पुरुषों की संख्या 28, महिलाओं की संख्या 24 और बच्चों की संख्या 10 रही।
इस शिविर में डॉक्टर अश्विनी कुमार सिंह (ए सी/ एम ओ), 20 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी (अतिरिक्त प्रभार 48 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर) द्वारा लोगों को चिकित्सा सेवा प्रदान की गईं।
इस मौके पर गोविंद सिंह भंडारी,कमांडेंट 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर ने कहा कि यह शिविर ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और सशस्त्र सीमा बल द्वारा सामाजिक सेवा के प्रति समर्पण को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण कदम है।




