पूर्व विधान पार्षद उदय कांत चौधरी के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पटना 07 मार्च 2025 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जदयू के पूर्व विधान पार्षद उदय कांत चौधरी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें