टहलने निकले मजदूर क़ो अज्ञात वाहन ने कुचला, ईलाज के क्रम में मौत!

SHARE:

रिपोर्ट- बिकास कुमार!

सहरसा के बलवा थाना इलाके मे सड़क हादसा मे एक युवक की मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही परिवार मे कोहराम मच गया। पुलिस मामले की कार्रवाई मे जुटी है। मृतक युवक की पहचान बलवा थाना क्षेत्र के बरसम गांव निवासी शिवन राम के 25 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार के रूप मे हुई है। मृतक पांच भाई बहनो मे चौथे स्थान पर था। मृतक मजदूरी किया करता था। मृतक के जीजा कनरिया निवासी महेश राम ने बताया कि दिलीप घर से मदनपुर चौक के समीप टहलने के लिए निकला था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार मौके से फरार हो गया। जख़्मी युवक को स्थानीय लोगो ने देखा तो उसके परिजन को सुचना दिया। जिसके बाद डायल 112 पुलिस के सहयोग से एम्बुलेंस से बरियाही स्वास्थ्य इलाज के लिए लाया गया जहां मरहम पट्टी करने के बाद डॉक्टर ने गंभीर स्थिति के मद्देनज़र सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन सहरसा सदर अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनने के बाद परिवार वालों के बीच कोहराम मचा है। परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। मृतक प्रदेश में रहकर ही मजदूरी किया करता था और बीते 4 महीने पहले ही वह घर आया था। सदर हादसा मे मौत की जानकारी पुलिस को दी गई है। बलवा पुलिस मामले की कानूनी कार्रवाई मे जुटी है।

BYTE :- मृतक का जीजा महेश राम।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें