सशस्त्र सीमा बल ने नेपाल की महिला को गांजे की खेप के साथ किया गिरफ्तार!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले से लगने वाली इंडो नेपाल बॉर्डर पर मुस्तैद सशस्त्र सीमा बल की 48 वीं वाहिनी द्वारा सीमा पर एक बरी कार्रवाई की गई, जिस कार्रवाई में परोसी देश नेपाल की एक महिला को 5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। ये कार्रवाई विवेक ओझा, उप कमांडेंट, प्रचालन 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर की गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए समवाय प्रभारी सीमांत चौकी पीपरोंन ने अन्य जवानों के साथ एक विशेष गश्ती दल का गठन करते हुए स्वयं इसकी अगुवाई की। विशेष गश्ती के दौरान, भारत-नेपाल सीमा पर स्थित स्तंभ संख्या 284/17 से 150 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में नेपाली महिला रानी खातून, गांव महेंद्रनगर, जिला धनुषा (नेपाल) की रहनेवाली को 5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला नेपाल से गांजा लेकर भारत में तस्करी करने की योजना बना रही थी। गिरफ्तार महिला और जब्त किए गए गांजे को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए थाना पुलिस हरलाखी को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।
हरेन्द्र सिंह ( द्वितीय कमान अधिकारी) कार्यवाहक कमांडेंट, 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,जयनगर ने कहा है कि ये अभियान भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। तस्करी गतिविधियों पर लगाम लगाना और राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता है।
सशस्त्र सीमा बल अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों की निगरानी जारी रखेगा और इस प्रकार की कार्रवाइ भविष्य में भी प्रभावी ढंग से जारी रखा जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें