N H 80 का होगा जीर्णोद्धार,एजी कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला टेंडर!

SHARE:

भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

वर्षों से बदहाल एनएच 80 की सूरत बदलने वाली है। दरअसल एनएच 80 के जीर्णोद्धार के लिए महाराष्ट्र के औरंगाबाद की एजी कंस्ट्रक्शन कंपनी को टेंडर दिया गया है। 971 करोड़ की लागत से इसका नवीनीकरण और चौड़ीकरण किया जाएगा। पुल पुलिया व बाढ़ प्रभावित वाले क्षेत्रों में जहां एनएच पर पानी लगता है वहाँ पीसीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा।

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि एनएच 80 की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। अक्टूबर महीने से इसका काम शुरू हो जाएगा। 10 मीटर इसका चौड़ीकरण किया जाएगा। जहां एनएच पर पानी लगता है वहां ढलाई वाली सड़क बनेगी।

अतिक्रमण हटाने को लेकर नोटिस जारी करने के लिए अधिकारियों को आदेश दिया गया है।

वहीं भागलपुर सांसद अजय मंडल ने कहा कि महाराष्ट्र की कंपनी को टेंडर मिला है। इसका कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। समय के अंदर काम हो इसमें हम कड़ाई से पेश आएंगे।

बता दें कि तीन दशक से एनएच 80 की स्थिति बदतर है। भागलपुर से कहलगांव की दूरी तय करने में 3 से 4 घंटे का वक्त लग जाता है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोगों में उम्मीद जगी है कि अब एनएच 80 संवरेगा|

Join us on:

Leave a Comment