हड़कंप : बच्चों में वायरल फीवर ने दी दस्तक!

SHARE:

अरविंद कुमार

मोतिहारी। यूपी के साथ बिहार में भी बच्चो में होने वाले वायरल फीवर ने दस्तक दे दिया है ।
लेकिन आपको बतादें कि पूर्वी चंपारण जिले कि स्थति अभी सामान्य है । किसी को पैनिक होने कि जरूरत नहीं है ऐसा साफ कहना है मोतिहारी सदर अस्पताल के अस्पताल प्रबंधक विजय झा का ।
दरअसल आज विभिन्न मीडिया प्लेटफार्म पर ये खबर सामने आई की वायरल फीवर को लेकर पूर्वी चंपारण जिले में भी स्थति खराब हो रही है । जिले के सदर अस्पताल में दर्जनों बच्चे जो वायरल फीवर से ग्रसित है और उन्हें अस्पताल के पीकू वार्ड में भर्ती कराया गया है…
इस मामले को लेकर जब हमारे रिपोर्टर मामले की जानकारी लेने पहुचे तो वार्ड के लगभग सभी बेड खाली पड़े थे । कुछ एक बच्चे भर्ती भी थे तो वे कुछ अन्य बीमारी से ग्रसित थे ।

वही इस मामले पर सदर अस्पताल के प्रबंधक विजय झा ने साफ शब्दो में बयान दिया की जिले के लोगो को किसी प्रकार से पैनिक होने कि जरूरत नहीं है । अभी पूरी तरह से सभी बेड खाली है । हलाकि कुछ बच्चे हाई फीवर के वजह से आए थे जिन्हें ठीक कर वापस भेज दिया गया है । साथ ही अस्पताल प्रबंधन वैसी बिकट परिस्थिति से निपटने के लिये पूरी तरह से तैयार है ।

Join us on:

Leave a Comment