धीरज शर्मा के साथ निभाष मोदी, भागलपुर

नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल आज तीसरेदिन दिन भी जारी रही. हड़ताल का सीधा असर सफाई व्यवस्था और जलापूर्ति पर दिखाई दे रहा है. शहर की सड़कों के किनारे गंदगी के ढेर लगे रहे, जबकि शहर के लोग बुंद बुंद पानी के लिए तरस रहे हैं. कर्मियों ने तीसरे दिन भी झाड़ू लगाने से लेकर सीवर आदि की सफाई का काम पूरी तरह से ठप रखा. नगर निगम कर्मचारी संघ के सफाई कर्मियों अपनी मांगों को लेकर हड़ताल करना मजबूरी हो गई है. सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर सुनवाई नहीं कर रही है. उन्होंने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों को लेकर ध्यान नहीं देती है और सहमति नहीं बनी तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा. वहीं डिप्टी मेयर राजेश वर्मा ने हड़ताली कर्मियों से बातचीत की और उनकी मांगों को जायज बताया. वहीं संघ के राज्य सचिव मनोज सहाय ने कहा सभी कर्मचारी एकजुट हैं और हमारी मांगें पूरी नहीं होने पर आंदाेलन और तेज किया जाएगा.




