अरविंद कुमार

चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल ने नव पदस्थापित एसडीओ से मिलकर शहर की मुख्य समस्याओं पर की चर्चा !
मोतिहारी चेंबर ऑफ कॉमर्स का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल के नेतृत्व में, जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष डॉ विवेक गौरव,संयुक्त सचिव हेमंत कुमार, कोषाध्यक्ष तारकेश्वर नाथ केडिया शामिल थे,
सदर मोतिहारी में नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी सौरभ सुमन यादव,आईएएस से उनके कार्यालय कक्ष में मिला !
प्रतिनिधिमंडल ने मोतिहारी शहर में आगमन हेतु और यहां कार्यभार संभालने के उपलक्ष्य में पत्र एवं पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी !
मोतिहारी चेंबर ने मुख्य रूप से शहर में लगने वाले भीषण जाम, जिससे शहर के आम व्यवसाई के साथ-साथ संपूर्ण जनता प्रभावित है जो शहर के हर कोने को प्रभावित कर रखे हैं के साथ-साथ अतिक्रमण की स्थिति की जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी को दी ,साथ ही पूर्व में इस दिशा में हुए कार्यों की भी जानकारी दी !
अतिक्रमण और मुख्य रूप से ट्रैफिक की समस्याओं पर गंभीर चर्चाएं हुई !
अनुमंडल पदाधिकारी ने भी इस पर गंभीरता से कार्य करने का आश्वासन दिया! चेंबर प्रति निधि मंडल ने मोतिहारी चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यक्षेत्र की भी विस्तृत जानकारी दी!
उक्त जानकारी मोतिहारी चेंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त सचिव सह मीडिया प्रभारी हेमंत कुमार ने दी!




