संवाददाता:- लक्ष्मण कुमार!
दरभंगा जिला के मनीगाछी थाना क्षेत्र के भंडारिसम पंचायत स्थित बाणेश्वरी भगवती स्थान भंडारिसम में रात चोरों ने भगवती मंदिर के साथ ही स्टोर रूम का ताला तोड़कर सोने चांदी की जेवरात के साथ ही नगद रूपये की चोरी कर ली है। सभी मिलाकर चार लाख रूपये से अधिक की चोरी का अनुमान लगाया जा रहा है। चोरी गई सामानों में सोने की एक एवं चाँदी की चार मुकुट के साथ ही लगभग ढ़ाई क्वींटल पीतल की घंटी के साथ ही अन्य सामानों की चोरी की गई है।
मंदिर के पुजारी के अनुसार चोरी की सभी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद है। चोरों का चेहरा भी स्पष्ट दिख रही है।
बाइट
1,प्रवीण पाठक ,पुजारी
2,जगुनाथ रेड्डी ,एसएसपी दरभंगा




