नेपाल के युवक की मधुबनी में गला रेतकर हत्या, शव कब्रिस्तान के पास फेंका!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

– मधुबनी ज़िला के जयनगर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत देवधा थाना क्षेत्र के कब्रिस्तान के समीप सड़क किनारे खेत से एक युवक का शव संधित अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना देवधा थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही देवधा थाना अध्यक्ष प्रीति भारती घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया एवं वरीय पदाधिकारी को इस घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते जयनगर डीएसपी विप्लव कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और घटनास्थल एवं शव की जांच की। डीएसपी विप्लव कुमार ने बताया की शव को देखने से यह प्रतीत हो रहा है कि इसका गला रेत कर हत्या किया गया है । उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान नेपाल के धनुषा जिला निवासी विजय यादव 30 वर्ष के रूप में हुई है।

Join us on:

Leave a Comment