समस्तीपुर-सड़क हादसे में पत्नी की मौत पति घायल, लोगों ने किया घंटों सड़क जाम,परीक्षार्थी भी हुए काफी परेशान!

SHARE:

रिपोर्ट- अरविंद कुमार!

समस्तीपुर। वृहस्पतिवार की देर संध्या ओवर ब्रिज के पास बस के चपेट में आने से चाय दुकानदार पति पत्नी जख्मी हो गये। दोनो घायल को आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया जहां दुकानदार की पत्नी ने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान दूधपुरा मूसापुर वार्ड संख्या 28 निवासी संजय साह की 40 वर्षीय पत्नी फूल कुमारी देवी के रूप में हुई है, वही घायल की पहचान सीता राम साह का 50 वर्षीय पुत्र संजय साह के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार संजय साह अनुमंडल कार्यालय के नजदीक सुलभ शौचालय के पास चाय नाश्ता का दुकानदारी करता है, गुरुवार की संध्या अपना दुकान बंद कर घर जा रहा था तभी अनुमंडल कार्यालय के पास एक रफ्तार बस ने दोनों पति और पत्नी को ठोकर मार दी जिससे दोनों पति पत्नी घायल हो गए जहां उपचार के दौरान पत्नी की मौत हो गई। वही घायल पति का उपचार चल रहा है। इधर आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय स्थित ओवर ब्रिज के पास घंटो जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। जाम लगने के कारण दरभंगा – पटना मुख्य मार्ग घंटो अवरुद्ध रहा। इतना ही नहीं जाम के कारण मैट्रिक के परीक्षार्थियों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा के निर्देश पर नगर थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव, यातायात थाना अध्यक्ष सुनील कांत मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया उसके बाद यातायात बहाल हो सका।

Join us on:

Leave a Comment