रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
पुलिस ने पहले की रिश्र्वत की मांग फिर निर्दोष को थाना में कर दी बेरहमी से पीटाई
मधुबनी पुलिस पर लगातार उठते रहे हैं सवाल। पिछले दिन बेनीपट्टी पुलिस के द्वारा एक बाइक सवार के साथ मारपीट की घटना को लेकर आरक्षी अधीक्षक मधुबनी योगेन्द्र कुमार ने 08 पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का काम किया है। वही इस से पूर्व हरलाखी थाना पुलिस के विरुद्ध तत्कालीन आरक्षी अधीक्षक शुशील कुमार ने कार्रवाई करते हुए दोषी पुलिस पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर करने का काम कर चुके हैं। फिर भी यहां थाना में पदस्थापित पुलिस कर्मी अपने आदत से बाज नही आ रहे हैं। नया मामला बिस्फी थाना से संबंधित है। जहां एक फरियादी से पहले तो थाना कर्मी द्वारा रिश्र्वत की मांग कि जाती है। फिर बेकसूर फरियादी के साथ गुंडागर्दी कर मारपीट कर दिया जाता है। इस मामले से संबंधित ओडियो, वीडियो तेजी से बायलर हो रहा है। अब देखना ये है कि इस बायरल वीडियो के आधार पर आगे क्या कार्रवाई होती है।




