रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
एनएच 227 स्थित हरलाखी पेट्रोल पंप के समीप हुआ हादसा , पुलिस ने दोनों टेप्मो को किया जब्त
– मधुबनी जिले के हरलाखी थाना से महज कुछ ही दूरी पर एनएच 227 पर हरलाखी पेट्रोल पंप के समीप दो टेंम्पो की आमने- सामने की टक्कर में 9 लोग जख्मी हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड बोकारो से करीब नौ लोग जयनगर रेलवे स्टेशन पर उतर कर जनकपुर के लिए टेम्पो में बैठ गए। टेम्पो चालक सभी सवारी को एनएच 227 के रास्ते जटही बॉर्डर छोड़ने जा रहा था। इसी क्रम में दोनों टेम्पो के बिच आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में झारखंड के सभी श्रध्दालु जख्मी हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सभी जख्मियों को इलाज को लेकर सीएचसी उमगांव में भर्ती कराया। जिसके बाद चिकित्सकों ने सभी धायल श्रध्दालु का प्राथमिकी ईलाज किया। वहीं दुर्घटना में धायलों में से चार श्रध्दालुओं की हालत गंभीर बताया जा रहा है। लेकिन इसके बाबजूद भी सभी घायलों को साथ के अन्य लोगों ने बेहतर ईलाज के लिए जनकपुर नेपाल लेकर चले गए। जख्मी की पहचान झारखंड राज्य के बोकारों का बाबू लाल, कैलू महतो, बसंती देवी, सुरेश दास, संधियां कुमारी, किरण दास, कुन्ती देवी, कैलू देवी के रूप में किया गया है।
थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी ने कहा है कि दोनों टेम्पू को जब्त कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।




