आरा – पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस का भव्य स्वागत, कार्यकर्ता सम्मेलन में दिखी ताकत!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

ब्रेकिंग हेडलाइन:


पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस आज आरा पहुंचे, जहां कार्यकर्ता सम्मेलन में उनका जोरदार स्वागत हुआ। उनके साथ भतीजे प्रिंस राज और बेटे यश पासवान भी मौजूद रहे। पटना से आरा तक सैकड़ों समर्थकों का काफिला उनके साथ रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में भारी राजनीतिक उत्साह देखा गया।
पटना से आरा तक निकले इस भव्य काफिले ने RLJP की शक्ति प्रदर्शन को और मजबूती दी। आरा पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से पारस का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने पार्टी की नीतियों और आगामी चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण संबोधन दिया।


इस सम्मेलन को आगामी चुनावों से पहले RLJP की रणनीति और ताकत को दिखाने के रूप में देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि इस शक्ति प्रदर्शन का बिहार की राजनीति पर क्या असर पड़ता है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें