अनमोल कुमार

पटना। प्रेस फाउंडेशन ऑफ इंडिया के संरक्षक विशाल भारद्वाज और राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता के निर्देश पर बिहार के प्रदेश अध्यक्ष राजेश बर्मा ने श्याम नाथ सिंह को बिहार प्रदेश का उपाध्यक्ष मनोनीत किया l
श्री श्याम वर्ष 1984 से पत्रकारिता में सक्रिय रुप से निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता करते आ रहे हैं l अमृत वर्षा से अपनी यात्रा शुरू कर 18 वर्ष तक आज अखबार में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्यरत रहे l इसके बाद हमारा समाज दैनिक उर्दू समाचार पत्र सन्मार्ग लाइव 7 न्यूज़ चैनल और अब न्यूज़ भारतवर्ष चैनल में कार्यरत है l इसके अलावा कई पत्र-पत्रिकाओं में संपादक और विशेष संवाददाता के रूप में कार्य कर रहें है l वर्ष 2010 में इन्हें राष्ट्रपति सम्मान से भी नवाजा गया है l
श्री श्याम के प्रेस फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष प्रकट करते हुए प्रदेश महासचिव अनमोल कुमार सचिव अमित कुमार और अंकेश कुमार सहित कई प्रदेश के पदाधिकारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है l




