रिपोर्ट- मनोज कुमार!
बेतिया से बड़ी खबर है जंहा नरकटियागंज के सीओ सुधांशु शेखर की जमकर पिटाई हुई है सरपंच रविंद्र महतो ने अपने साथियों के साथ सीओ की पिटाई की है सीओ के कपड़ा को फाड़ दिया गया है सीओ को घंटो बैठाया रखा गया था सुचना पर पहुंची शिकारपुर थाना पुलिस ने सीओ को मुक्त कराया है सरपंच रविंद्र महतो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है पुलिस दोनों को थाना लाइ है बता दे सीओ सुधांशु शेखर नौतनवा पंचायत के फूलवरिया गांव पहुँचे थे जंहा एपीजे अब्दुल कलाम स्कुल के लिए सरकारी भूमि चिन्हित करने पहुँचे थे इसी दौरान ग्रामीणों से भी सरकारी जमीन कंहा है इसकी जानकारी ले रहें थे तभी सरपंच रविंद्र महतो पहुंच गए और देखते ही देखते सीओ पर हमला बोल दिया सीओ की जमकर पिटाई की गई है सीओ का कपड़ा भी फाड़ दिया गया है सीओ को बंधक बना रखा गया था सुचना पर पहुंची पुलिस ने सीओ को मुक्त कराया है सरपंच को हिरासत में लिया गया है पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।




