वेब डिजाइनिंग पर आधारित उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

लक्खीसराय। एमएसएमई विकास कार्यालय पटना के सहायक निदेशक श्री संतोष कुमार साहू ने लखीसराय स्थित RIT अकादमी में वेब डिजाइनिंग पर आधारित उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम किया ।
लखीसराय के आर आई टी अकादमी के सभागार में आज एमएसएमई मंत्रालय भारत सरकार के पटना स्थित एमएसएमई विकास कार्यालय के द्वारा वेब डिजाइनिंग पर आधारित उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान के 60 युवक और युवतियों में भाग लिया। सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के पटना स्थित एमएसएमई विकास कार्यालय के सहायक निदेशक श्री संतोष कुमार साहू ने उपस्थित लोगों को एमएसएमई की क्रियाकलापों एवं उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान किया और लोगों को अपने क्षेत्र में उद्योग लगाकर समाज में उत्पन्न बेरोजगारी की समस्या का समाधान देने वाला बनने के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन MSME पटना के सहायक निदेशक श्री संतोष कुमार साहू ने दीप प्रज्वलित करके किया।
उन्होंने एमएसएमई मंत्रालय के विभिन्न क्रियाकलापों, उद्योग के लिए मिलने वाले सहायता और योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारियां दी। उन्होंने उपस्थित लोगों को भारत सरकार एवं बिहार सरकार उद्योग विभाग की महत्वाकांक्षी उद्यमी योजना से जुड़कर उद्योग क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम संयोजक श्री अंकेश कुमार ने उपस्थित बेरोजगार युवक युवतियों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारियां दी। RIT अकादमी, लखीसराय के निदेशक श्री अमर तिवारी, श्री राजन तिवारी और श्री गुलशन कुमार ने वेब डिजाइनिंग पर आधारित उद्योग के बारे में बहुत सी जानकारियां प्रदान किया।
MSME के सहायक निदेशक श्री संतोष कुमार साहू ने अपने मंत्रालय के द्वारा संचालित प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तृत जानकारियां लोगों को प्रदान किया और लोगों से इस योजना का लाभ उठाने के लिए आगे आने को कहा। श्री राजेश कुमार सिंह ने भी लोगों को उद्योग लगाकर बेरोजगारी दूर करने में भागीदार बनने के लिए प्रोत्साहित किया। अंत में श्रीमती कुमारी सपना ने उपस्थित लोगों को उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया और धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा किया।

Join us on:

Leave a Comment