रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय
आरा। पुलिस उप महानिरीक्षक शाहाबाद क्षेत्र, डेहरी ऑन सोन सत्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक राज द्वारा कोईलवर-बिहटा मार्ग का निरीक्षण किया गया। यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने, यातायात जाम की समस्या से निजात पाने एवं सुगम यातायात संचालन हेतु डीआईजी ने कोईलवर-बिहटा मार्ग का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों एवंकर्मियों को यातायात व्यवस्था सुचारू रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बता दे की हाल के दिनों में आरा-पटना मार्ग पर जाम की समस्या से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आलम यह था कि लोगों को आरा से पटना जाने में घंटो जाम में फंसना पडा था। ट्रैफिक जाम को लेकर पुलिस प्रशासन की जमकर किरकिरी हुई थी।




