बिहार में अपराधियों का बहार है, क्योंकि नीतीशे कुमार है- तेजस्वी का तंज!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार

हाजीपुर : बिहार में अपराधियों का बहार है, क्योंकि नीतीशे कुमार है। बिहार में अपराधी और भ्रष्टाचारीयों का बहार है। प्रतिदिन बिहार में पांच सो राउंड गोली चल रहा है। पटना मुजफ्फरपुर भोजपुर सुमेत पूरे बिहार में कोई ऐसा दिन नहीं है लूट हत्या अपहरण की घटना घटित ना हो। उक्त बातें बिहार के नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव ने हाजीपुर में सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया से कहीं। उन्होंने कहा कि बिहार में सरकार दो चार लोग चला रहे हैं। सरकार क्या चल रहे हैं बिहार को बर्बाद कर रहे हैं। नीतीश कुमार अब अचेत अवस्था में आ चुके हैं। तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि चिराग पासवान समृद्ध दलित को आरक्षण छोड़ने की बात कर चुके हैं। उन्हें पहले शुरुआत अपने घर से करनी चाहिए। कहते हैं की जात-पात में विश्वास नहीं करते हैं, 21 सी सदी के नौजवान है। ‌ तो हाजीपुर और अपने पूरे परिवार को रिजर्व सीट से चुनाव क्यों लड़वाते हैं। बाबा साहब अंबेडकर को जिस दिन अमित शाह ने कलंकित किया। उसे दिन कहां गए दलितों के नेता चिराग पासवान। रामविलास पासवान की मूर्ति तोड़ा गया घर को खाली करवाया गया। नीतीश कुमार के पुत्र निशांत के राजनीतिक में आने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि पिता के स्वास्थ्य अच्छी नहीं है। निशांत को राजनीतिक में आना चाहिए हम उनका स्वागत करते हैं। ‌उन्होंने कहा कि यह पार्टी शरद यादव की बनाई हुई है। कई दूसरे माइंडसेट और दूसरी धारा के लोग पार्टी को हाईजैक करना चाहते हैं। इससे अच्छा है कि निशांत जी आए। तेजस्वी यादव ने कहा कि 2024 में नीतीश कुमार परिवारवाद के खिलाफ कितना भाषण देते थे। नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में 80% नेता परिवार बाद वाले ही मंत्री बने हैं। उत्तर प्रदेश के महाकुंभ में भगदड़ के दौरान कई लोगों के मरने के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि बिहार सरकार को अपने प्रतिनिधियों को भेज कर जो बिहार का शव फंसा हुआ है। उसे तुरंत लाना चाहिए बिहार और केंद्र सरकार को मृतक के परिवार वालों को मुआवजा देना चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार के लोगों ने बढ़ चढ़कर निमंत्रण दिया की कुंभ मेला में लिए उसे प्रकार से वहां व्यवस्था होनी चाहिए थी। ‌ अगर वहां भाग डर हुई है तो किसी न किसी का दोष है। किसी को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। तेजस्वी यादव के महाकुंभ में डुबकी लगाने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि हम लोग यात्रा में हैं हम लोगों का यही महाकुंभ है। तेजस्वी यादव ने कहा कि कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के दौरान हम लोग वैशाली आए हैं। कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। संगठन की मजबूती के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा एवं 17 महीने के सरकार की उपलब्धि एवं अपनी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि राघोपुर की जनता ने दो बार चुन करके हमें विधायक बनाया है। राघोपुर की जनता की बदौलत हम बिहार में विरोधी दल के नेता है। वैशाली जिला में इंजीनियरिंग मेडिकल कॉलेज के अलावा कच्ची दरगाह बिदुपुर निर्माण अधीन सिक्स लाइन पुल का निर्माण सहित जिले में 1000 से अधिक रोड पुलिया का निर्माण कराया गया। कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लाइन पुल का डायवर्सन राघोपुर में नहीं दिया गया था। जब हम लोग सरकार में आए तो वहां डायवर्सन दिया गया। आगामी विधानसभा में वैशाली जिले के सभी सीटों पर महागठबंधन की जीत होगी और बिहार में सरकार बनेगी। राघोपुर के लोग कच्ची दरगाह से छोटा पुल चाहते हैं। जब हम लोग सरकार में आएंगे तो छोटा पुल बनवाने का काम करेंगे। ‌

Join us on:

Leave a Comment