रिपोर्ट- अमित कुमार!
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आशीष विद्यार्थी पटना पहुंचे, जहां उन्होंने बिहार की मशहूर लिट्टी चोखा खाने की इच्छा जताई। उन्होंने पटना आने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यहां की कचौड़ी और लिट्टी चोखा का स्वाद चखना जरूर चाहेंगे।
पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में आशीष विद्यार्थी ने कहा कि उन्हें बिहार आकर हमेशा अच्छा लगता है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनके चेहरे की मुस्कान ही यह बताने के लिए काफी है कि वे कितने खुश हैं। आशीष विद्यार्थी ने कहा कि वे अपने एक खास काम के सिलसिले में पटना आए हैं और यहां आने पर बिहार की प्रसिद्ध डिश जरूर खाएंगे।
जब उनसे पूछा गया कि क्या वे किसी राजनेता से मुलाकात करेंगे, तो उन्होंने कहा कि राजनीति से उनका कोई लेना-देना नहीं है। वे एक अभिनेता हैं और अपने काम से जुड़े रहते हैं। हालांकि, बिहार आकर उन्हें हमेशा एक खास एहसास होता है।
बॉलीवुड अभिनेता आशीष विद्यार्थी की इस यात्रा से उनके प्रशंसकों में उत्साह बढ़ गया है। अब देखना होगा कि उनका यह पटना दौरा कितना खास रहने वाला है।




