रिपोर्ट -अमित कुमार!
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का तेजस्वी यादव पर हमला, कहा- “पुराना पैकेजिंग समझने की क्षमता नहीं”
पटना, 01 फरवरी 2025: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने तेजस्वी यादव द्वारा केंद्रीय बजट को लेकर की गई टिप्पणी पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने तेजस्वी यादव के “पुराना पैकेजिंग” वाले बयान को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि “तेजस्वी यादव को समझ ही नहीं आता कि विकास क्या होता है।”
ललन सिंह ने सवाल किया, “क्या बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना, ग्रीन कॉरिडोर की घोषणा और आईआईटी पटना को लेकर किया गया विस्तार पुराना पैकेजिंग है?” उन्होंने कहा कि “तेजस्वी यादव और उनके माता-पिता को बिहार के विकास से कोई मतलब नहीं रहा। उनका काम सिर्फ प्रवचन देना है और जनता अब सब समझ चुकी है।”
कुंभ मामले पर संसद में बहस का कोई मतलब नहीं – ललन सिंह
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा कुंभ मामले पर संसद में बहस कराए जाने की मांग पर ललन सिंह ने कहा कि “यह राज्य सरकार का विषय है, इस पर संसद में बहस कराने का कोई औचित्य नहीं है। राज्य सरकार इस घटना की जांच कर रही है और दोषियों पर कार्रवाई भी होगी।”
(बाइट: ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार)




