वन नेशन वन लेबर कार्ड योजना लांच, मंत्री संतोष सिंह बोले इससे श्रमिकों को मिलेगा बड़ा लाभ!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

“वन नेशन – वन लेबर कार्ड” को लेकर मंत्री संतोष कुमार सिंह ने किया प्रेस कांफ्रेंस, कहा – इससे श्रमिकों को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा
भारत सरकार के श्रम व रोजगार मंत्रालय द्वारा केंद्र से मिला आश्वासन
श्रम संसाधन विभाग ने किया वार्षिक टेबल टॉप कैलेंडर और डायरी का विमोचन

पटना, 31 जनवरी, 2025 : श्रम संसाधन विभाग, बिहार के माननीय मंत्री श्री संतोष कुमार सिंह ने आज नियोजन भवन स्थित प्रतिबिंब सभागार में “वन नेशन वन लेबर कार्ड” के मुद्दे पर प्रेस कांफ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर किसी भी राज्य के श्रमिकों कि पूरे देश में सामाजिक सुरक्षा संरक्षित रहेगी, जिसकी जरूरत काफी शिद्दत से महसूस की जा रही है। बिहार जैसे प्रदेश के श्रमिकों के लिए यह नीति ज्यादा लाभकारी होगी जो दूसरे प्रदेशों में जाकर कार्य करते हैं। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान माननीय मंत्री के द्वारा वार्षिक टेबल टॉप कैलेंडर और डायरी का विमोचन भी किया गया। उक्त अवसर पर सचिव श्री दीपक आनन्द, श्रमायुक्त श्री राजेश भारती, विशेष सचिव श्री अलोक कुमार, निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण श्री श्याम बिहारी मीणा और संयुक्त सचिव श्री राजीव रंजन उपस्थित रहे।

पत्रकारों से बातचीत में माननीय मंत्री के द्वारा बिहार में श्रमिकों के बीच किये जा रहे कार्यों के अनुभवों को साझा किया गया और विभाग द्वारा चल रहे जनोपयोगी योजनाओं की चर्चा की गयी. कार्यशाला के दौरान मंत्री संतोष कुमार सिंह ने बिहार में श्रमिकों के जन्म से लेकर मृत्यु तक की कुल 16 तरह की योजनाओं के लाभ की चर्चा की और बताया कि बिहार का श्रमिक जब दूसरे प्रदेश में जाता है तो उसके श्रम के सेस से दूसरे राज्य का विकास तो होता है, लेकिन उस श्रमिक का हक मारा जाता है। वन नेशन वन कार्ड लागू नहीं होने से उनको उस तरह की योजना

Join us on:

Leave a Comment