जदयू सांसद द्वारा पत्रकार की पिटाई मामले में जख़्मी का हाल जानने पहुंची  मेयर डॉ. वसुंधरा लाल!

SHARE:

रिपोर्ट- निभाष मोदी!

भागलपुर में गालीबाज और थप्पड़बाज सांसद की गुंडागर्दी तो सामने आई है लेकिन अब उनका सफेद झूठ भी सामने आ गया यही नहीं सांसद ने दोनों पत्रकारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है इधर पत्रकार कुणाल शेखर और सुमित ने भी सांसद अजय मंडल पर मामला दर्ज कराया है दोनों ओर से FIR हो चुका है कई धाराएं लगाई गई है सांसद ने दिए आवेदन में लिखा है कि आपत्तिजनक तरीके से असमाजिक तत्वों द्वारा गाड़ी का वीडियो बनाया जा रहा था उसके बाद गार्ड से मारपीट कर उसका हथियार छिनने का प्रयास किया गया है इधर कुणाल शेखर और सुमित ने सांसद और उनके गुर्गे संदीप,गौरव और अन्य पर मारपीट गाली गलौज करने जान से मारने की धमकी देने और फ़ोन छीनकर भाग जाने का आरोप लगाया है घटना का पूरा वीडियो तस्वीर पूरा साक्ष्य अजय मंडल के विरोध में है विडिओ में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे सांसद और उनका गुर्गा गाड़ी से उतरता है गाली गलौज करते ही मारपीट करने लगता है इधर दोनों पत्रकार अस्पताल में भर्ती है पत्रकार सुमित के कान पर गहरी चोट है वहीं कुणाल शेखर के सर ,गर्दन और कमर में गम्भीर चोट है मामले में तिलकामांझी थाना के दारोगा राजेश्वर सिंह को दोनों तरफ से केस में आईओ बनाया गया है अब सवाल है कि कैसे एक ही आईओ दोनों तरफ की उचित जाँच करेंगे किसको पीड़ित मानकर मामले की जाँच की जाएगी क्या ऐसे सत्ताधारी सांसद की गुंडागर्दी पर अंकुश लगेगा आखिर उस गाड़ी में कौन महिला थी जिसे रिपोर्टर कवर कर लेता तो सांसद की पोल खुल जाती आखिर गाड़ी में क्या था जिसका विडिओ बनाना सांसद को आपत्तिजनक लगा है। विदित हो कि 29 जनवरी को हवाई अड्डा गेट पर मुख्यमंत्री आगमन की सूचना पर दोनों रिपोर्टर खबर संकलन कर रहे थे गाड़ी में सांसद लगे बोर्ड को प्रशासन ने रोका था जिसमें सांसद नहीं थे एक महिला और 4 लड़के मौजूद थे गाड़ी के रोके जाने का वीडियो पत्रकारों ने बनाया था कुछ देर बाद सांसद अपने गुर्गों के साथ पहुचकर पत्रकारों को गाली गलौज के साथ मारपीट की जमीन पर पटक पटक कर पीटा

Byte- मृणाल शेखर , पीड़ित पत्रकार के परिजन

Byte- डॉ वसुंधरा लाल, मेयर

Byte-प्रिया सोनी मां आनंदी फाउंडेशन भागलपुर

Join us on:

Leave a Comment