सीएम नीतीश कुमार अचानक पहुंचे जदयू कार्यालय, कर्पूरी ठाकुर को दी श्रद्धांजलि

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अचानक जदयू कार्यालय का दौरा किया। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की।
पटना से बड़ी खबर आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अचानक जदयू पार्टी कार्यालय का दौरा किया। उनके आगमन पर जदयू के वरिष्ठ नेता, मंत्री विजय कुमार चौधरी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जदयू कार्यालय में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कर्पूरी ठाकुर के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे समाज के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।

इस दौरान जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के सचिव प्रणव कुमार, पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार और कर्पूरी ठाकुर के परिजन भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया और संगठन को मजबूत करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और आगामी चुनावों के मद्देनजर पार्टी की रणनीतियों पर चर्चा की।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें