रिपोर्ट- अमित कुमार
ब्रेकिंग न्यूज
हेडलाइन:
एंकर:
खबर बिहार से है जहां मोकामा में अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुई गोलीबारी के संदर्भ में मुंगेर के सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
ललन सिंह ने इस मामले में कहा कि मोकामा उनका लोकसभा क्षेत्र है और पुलिस पूरी कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही, उन्होंने सवाल उठाया कि अनंत सिंह और उनकी पत्नी को किसने टिकट दिया था,
इस घटना में सोनू ने सरेंडर कर दिया है और पूर्व विधायक आनंद सिंह ने भी आज कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। पुलिस ने इस मामले में अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के खिलाफ FIR दर्ज की हैं।
इस मौके पर ललन सिंह ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को बोलने की आदत है, और उनके परिवार के समय में बिहार में अपहरण उद्योग चलता था। उन्होंने यह भी कहा कि अब बिहार की जनता उन पर भरोसा नहीं करती है।
यह विवाद बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ लेकर आया है। अब सीधे आपको सुनाते हैं क्या कह रहे हैं सांसद ललन सिंह देखते हैं