डी बी ए में आम सभा की बैठक , लिए गए कई निर्णय!

SHARE:

धीरज शर्मा भागलपुर

शानिवार को जिला विधिक संघ प्राशाल में निर्वाचित पदाधिकारी दिनेश सिंह उर्फ बबलू सिंह द्वारा आम सभा आहूत की गई थी जिसमें निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई ….1. निर्वाचन कार्यालय का ताला तोड़ना और नेम प्लेट हटाना 2. तदर्थ समिति के महासचिव अंजनी दुबे द्वारा की जा रही वित्तीय अनियमितता और पद का लगातार दुरुपयोग करते हुए अधिवक्ताओं की गरिमा और प्रतिष्ठा को धूमिल करना 3. जात पात और पक्षपात के आधार पर द्वेषपूर्ण भावना से अधिवक्ताओं को गुटों में बांटना 4. अंजनी दुबे तथा उसके सहयोगी सदस्यों द्वारा स्वर्गीय संजय मोदी महासचिव जिला विधिक संघ भागलपुर की पत्नी गीता देवी पर गलत आरोप लगाना 5. स्व मोदी की पत्नी गीतादेवी द्वारा आम सभा में आपत्ति दर्ज करना 6. अधिवक्ता महेश यादव की बाइक में ताला लगाकर धमकी देना 7. कोतवाली थाना कांड संख्या 582/2021में झूठा आरोप लगाकर अपने पद की गरिमा को तार तार करना जिसका भिडिओ उपलब्ध है 8. बिहार में अनलॉक की स्थिति में डी बी ए भागलपुर में आम चुनाव कराना।
आम सभा द्वारा निर्णय लिया गया कि अवैध और अवैधानिक सचिव द्वारा आज तक लिए गए निर्णय को निरस्त किया जाता है और आम चुनाव की घोषणा की जाएगी।आम सभा को संबोधित करते हुए अधिवक्ता संघर्ष मोर्चा के संयोजक राजीव कुमार झा ने कहा कि आज से इस अवैध तदर्थ समिति के हस्ताक्षर द्वारा बिक्री हेतु किसी वकालतनामा हाजिरी फॉरम और शपथ पत्र का प्रयोग नहीं करना है जिसकी सूचना जिला और सत्र न्यायाधीश भागलपुर तथा अन्य न्यायालय को सूचित किया जाए इस पर भी आम सहमति बनी और ध्वनि मत से पारित किया गया ।आम सभा में अधिवक्ता गण शाहिद मंजूर ,राजीव कुमार झा कपिल देव कुमार ,अजीत कुमार सोनू ,संजीव कुमार ,राजू यादव, महेश यादव ,विनय मिश्रा, विजय सिंह, रजनीश कुमार ,नूरी ,राजेंद्र दर्वे, मोहम्मद फैयाज, इमरान इनायत ,सहेंद्रकुमार साहू, दीपप्रभात कुमार , संजय कुमार ठाकुर ,भवेश कुमार ,शाहनवाज ,जावेद अबू नसर ,सरफराज, बबलू मलिक ,विशाल कुमार , राकेश कुमार,राजीव कु पटेल तथा अन्य सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment