रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!
गांधी मैदान स्थित धरना स्थल पर बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति जिला शाखा गया की ओर से पांच सूत्री मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन दिया गया।धरना-प्रदर्शन समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अजय के नेतृत्व में संपन्न की गई।धरना पर जिला सचिव विनोद कुमार जया, पूर्व अध्यक्ष नंदलाल प्रजापति, द्वारिका प्रजापति, युवा अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रजापति, कैलाश प्रजापति, सत्येंद्र प्रजापति, कांति देव, मोहन प्रजापति सुमन पंडित व समाज के सैकड़ो लोग शामिल थे। धरना में मंच का संचालन जिला उप सचिव विपिन पंडित व सूरज चंद पाल कर रहे थे। धरना का नेतृत्व कर रहे अध्यक्ष कृष्ण कुमार अजय कुमार अनुसूचित जाति में शामिल करने, माटी बोर्ड की स्थापना करने, जातिगत जनगणना के अनुसार कुम्हारों को राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने, अति पिछड़ा न्याय उत्पीड़न कानून निवारण आयोग का गठन करने, एवं डॉक्टर रत्नप्पा कुमार की आदमकद प्रतिभा प्रतिमा का संग्रहालय पटना में स्थापित करने की मांग कर रहे थे।
बाइट कृष्ण कुमार अजय अध्यक्ष
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया