दहेज के लिये पति ने गर्भवती पत्नी की पीट-पीट कर हत्या की!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र मे एक नवविवाहिता की मौत हुई है। मृतका के परिजनों ने दहेज़ मे बाईक की डिमांड पूरी नही किये जाने पर लात घुसो से मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। हाँलाकि घटना के बाद सुसराल पक्ष के सभी सदस्य फरार है। वही पुलिस शव को कब्जे मे लेकर कानूनी कार्रवाई मे जुटी है। मृतका की पहचान बैजनाथपुर थाना इलाके के इटहरा वार्ड नंबर 7 निवासी मो नौशाद की 23 वर्षीय पत्नी अनीशा खातून के रूप में हुई है। मृतका पांच बहनों में सबसे छोटी थी। मृतका के गर्भ मे 5 महीने के मासूम होने की बात बतायी गयी है। मृतका की शादी एक वर्ष पहले हुई थी। मृतका के चचेरे भाई सत्तरकटैया निवासी नूर मोहम्मद ने बताया कि मेरी बहन अनिषा खातून की शादी एक वर्ष पहले ही हुआ था और इस एक वर्षो के दरमियान एक बाईक की डिमांड उसके पति द्वारा किया जा रहा था। जिसको लेकर नौशाद अक्सर दबाब बनाने के लिए प्रताड़ित किया करता। इस बीच हमलोगो को जानकारी मिलने पर हमलोगो ने समाज के गणमान्य लोगो को बिठा कर पंचयात के माध्यम से सुलझना चाहा और लगा कि धीरे धीरे मामला सुलझ जायेगा। लेकिन मेरी बहन अनिषा पांच महीने की गर्भवती थी और उसके पेट मे लात घुसा चला कर उसकी पिटाई कर हत्या पति ने कर डाला है। इधर घटना की जानकारी स्थानीय पड़ोसियों द्वारा फोन पर हमलोगो को मिली और इसके बाद पुलिस को सुचना देकर बुलाया गया। जंहा ससुराल पहुंचने पर सभी लोग फरार थे। परिजन ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें