EOU करेगी राजद सांसद संजय यादव से रंगदारी मांगने मामले की जांच!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

बिहार
पटना

राज्यसभा सांसद तेजस्वी यादव के सबसे करीबी संजय यादव से 20 करोड़ रंगदारी मांगे जाने मामले की जांच अब आर्थिक अपराध इकाई भी करेगी। पटना पुलिस ने आर्थिक अपराधी इकाई को भी जांच करने का आग्रह किया है।

पटना पुलिस ने जिस नंबर से रंगदारी मांगी गई थी वह नंबर आर्थिक अपराध इकाई को सुपुर्द कर दिया है । आर्थिक अपराध इकाई की विशेष टीम मामले की जांच करेगी

बता दें तेजस्वी यादव के करीबी सांसद संजय यादव पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में संजय यादव ने कथित तौर पर 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। यदि यह राशि नहीं दी जाती है, तो उन्होंने परिवार के सदस्यों को उठाने की धमकी दी है।

Join us on:

Leave a Comment