रिपोर्ट- अमित कुमार!
पटना में पुलिस ने दिनेश उर्फ लंगड़ा नामक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो अकेले ही कई चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। 19 जनवरी 2025 को एसके पुरी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक घर से सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी की गई थी। गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी गए सभी जेवरात कचरे से बरामद कर लिए।
दिनेश उर्फ लंगड़ा ने पटना के विभिन्न थाना क्षेत्रों, जैसे कंकड़बाग, चित्रगुप्त नगर, शास्त्री नगर, और एसके पुरी में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। वह 2012 से सक्रिय रूप से चोरी में लिप्त था और अब तक 5 बार जेल जा चुका है।
पुलिस अब उसकी संपत्ति की जांच कर उसे अटैच करने की तैयारी में है। दिनेश की संलिप्तता अब तक 10 चोरी की घटनाओं में पाई गई है, जिनमें शास्त्रीनगर के 4, कृष्णापुरी के 2, चित्रगुप्त नगर का 1 और रूपसपुर के 2 मामले शामिल हैं।
इस गिरफ्तारी से पटना पुलिस को अन्य चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में मदद मिल सकती है।




