रिपोर्ट- अभिषेक कुमार
बेलागंज विधानसभा के विधायिका जदयू नेत्री मनोरमा देवी की ओर से बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के गरीब,गरबा व असहाय महिला,पुरुषों के बीच बढ़ती ठंड को देखते हुए लगभग 25000 कंबल का वितरण किया गया।विधायिका मनोरमा देवी और उनके पुत्र रॉकी यादव ने स्वयं अपने हाथों से जनता के बीच कंबल का वितरण कर कड़ाके की ठंड से उन्हें बड़ी राहत दी है। मौके पर विधायक मनोरमा देवी और रोकी यादवने बताया कि बेलागंज के लगभग 40 पंचायत के जनता के बीच करीब 25000 कंबल का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया बेलागंज की जनता ने उन्हें विधायक बनने में काफी मदद किया है। कंबल वितरण का कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने सक्षम लोगों को भी ठंड को देखते हुए एक दूसरे को मदद करने की सलाह दी।उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और इंडिया घटक दल को विधायक बनने में सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया है।
बाइट मनोरमा देवी बेलागंज विधायिका
बाइट रॉकी यादव युवा समाजसेवी
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया




