अनियंत्रित होकर सवारी भरी ऑटो नहर में पलटी, एक की मौत व एक जख्मी!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!

इलाज के दौरान सहार रेफरल अस्पताल में उन्होंने तोड़ा दम

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

चौरी थाना क्षेत्र के दरना टोला मोड़ के समीप गुरुवार के शाम घटी घटना

आरा। जिले के चौरी थाना क्षेत्र के दरना टोला मोड़ के समीप गुरुवार की शाम अनियंत्रित होकर सवारी से भारी ऑटो नहर पलट गई। हादसे में ऑटो पर सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इलाज के दौरान सहार रेफरल अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। जबकि ऑटो पर सवार एक अधेड़ महिला जख्मी हो गई। वहीं ऑटो पर सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। वही जख्मी महिला का इलाज सहार रेफरल अस्पताल में कराया गया। जानकारी के अनुसार मृतक सहार थाना क्षेत्र के कोरन डिहरी टोला वार्ड नंबर 9 निवासी स्व.सुदर्शन पासवान के 60 वर्षीय पुत्र ददन पासवान है एवं वह पेशे से मजदूर थे। जबकि जख्मी महिला सहारा थाना क्षेत्र के पेरहाप गांव निवासी चिंता देवी है। इधर मृतक के बेटे वकील राम ने बताया कि गुरुवार को वह पीरो थाना क्षेत्र के हसवाडीह गांव अपने बेटे के ससुराल गए थे। गुरुवार की शाम जब ऑटो से वापस गांव लौट रहे थे तो लौट क्रम में ऑटो पर छह लोग सवार थे।उसी दौरान दरना टोला मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ने उनकी ऑटो को चकमा दे दिया। जिसके कारण ऑटो अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। जिससे उसके पिता ददन पासवान एवं ऑटो पर सवार महिला चिंता देवी जख्मी हो गई। जबकि ऑटो पर सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए सहार रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसके पिता ददन पासवान की मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीण द्वारा इसकी सूचना उन्हें मिली। सूचना पाकर परिजन सहार रेफरल अस्पताल पहुंचे। इसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।बताया जाता है कि मृतक अपने छह भाई व एक बहन में बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी राजमातो देवी,तीन पुत्र वकील राम, राजनाथ राम,रवि रंजन कुमार व तीन पुत्री फूल कंचन देवी,शिखा देवी एवं कांति देवी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी राजमातो देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें