रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!
गया। बिहार के गया में बम विस्फोट से दो बच्चा गंभीर हो गया है। दरअसल्या घटना मंगलवार की शाम शेरघाटी शहर के रमना मोहल्ले में एक बम विस्फोट से दो बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गया है।
दोनों घायल बच्चों को स्थानीय लोगो के सहयोग से शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बम विस्फोट रमना मोहल्ले निवासी मंसूरी उर्फ जुमन मिस्त्र के घर पर हुआ है। घायल बच्चों के पहचान सुहैल युरैन उम्र 12 वर्ष एंव 13 वर्षीय आयान के रूप में किया गया है। घटना के सूचना मिलते ही शेरघाटी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेंद्र सिंह घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
परिजनों के मुताबिक बताया जा रहा है कि दोनों बच्चों छत पर खेल रहे थे। इसी बीच बम विस्फोट हो गया। बम विस्फोट के खबर से शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है। बम किसने फेका इसकी जानकारी अभी तक नही मिल है लेकिन सवाल बनता है कि बम घर में रखा हुआ था जिसे किसी पड़ोसी ने फेंका है, जो जांच की विषय है।
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया




