:- रवि शंकर अमित!
नेत्रहीन बालिकाओं के बीच कंबल और भोजन वितरण।
बिहार के सभी जिलों में कल होंगे स्वास्थ्य शिविर
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता के नेतृत्व में आज कुम्हरार स्थित अंतर ज्योति बालिका विद्यालय में श्रद्धेय श्री सुशील मोदी जी की जयंती पर सेवा सप्ताह के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत नेत्रहीन बालिकाओं द्वारा स्वागत गान और श्रद्धेय सुशील मोदी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण से हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुम्हरार विधायक श्री अरुण कुमार सिन्हा, स्वर्गीय सुशील मोदी जी की पत्नी श्रीमती जे. सी. मोदी, सेवा सप्ताह संयोजक एवं प्रदेश मंत्री श्री संजय गुप्ता, प्रदेश महामंत्री शोभा सिंह, मीना झा, और अन्य गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।
सुशील मोदी जी के योगदान को किया याद:
इस अवसर पर श्री अरुण कुमार सिन्हा ने कहा, “भाजपा कार्यकर्ता उनके पदचिन्हों पर चलते हुए उनके सपनों को साकार करें, यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”
सेवा सप्ताह संयोजक एवं प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता ने कहा, “सुशील मोदी जी का समाज और संगठन के प्रति योगदान हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है और हमें कुशल संगठनकर्ता बनने के लिए प्रेरित करता है।”
श्रीमती जे. सी. मोदी ने भावुक होकर सुशील मोदी जी द्वारा नेत्रहीन बालिकाओं के लिए किए गए कार्यों को याद किया और आगे भी हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।
महिला मोर्चा ने इस अवसर पर अंतर ज्योति बालिका विद्यालय की नेत्रहीन बालिकाओं के बीच कंबल और भोजन का वितरण किया। यह कार्यक्रम विशेष इसलिए भी है क्योंकि स्वर्गीय सुशील मोदी जी हर साल अपना जन्मदिन नेत्रहीन बालिकाओं के बीच मनाते थे।
सेवा सप्ताह के तहत आगामी आयोजन:
सेवा सप्ताह के तहत कल, 7 जनवरी 2025 को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बिहार के सभी जिलों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उपस्थित गणमान्य:
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज जायसवाल, सरला रजक, प्रदेश मंत्री शशि बलडिहार, सीमा पांडे, सीमा झा, क्षेत्रीय प्रभारी कांति केसरी, प्रदेश प्रवक्ता प्रीति पाठक, मंडल अध्यक्ष ऋत्विक यादव, और अन्य स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।




