प्रशांत किशोर का फतुहा में मेडिकल जांच, अब सिविल कोर्ट ले जा रही पुलिस!

SHARE:


रिपोर्ट- अमित कुमार!

अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को पुलिस ने आज सुबह हिरासत में लिया। उन्हें फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच के बाद अब पीरबहोर सिविल कोर्ट, पटना ले जाया जा रहा है।


पटना में गांधी मूर्ति के पास अनशन कर रहे प्रशांत किशोर को आज सुबह पुलिस ने जबरन हिरासत में लिया और एंबुलेंस में विभिन्न स्थानों पर ले जाया गया। कई घंटों तक घूमने के बाद पुलिस ने उन्हें फतुहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच के लिए ले जाया।

मेडिकल जांच पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर को अब पटना के पीरबहोर सिविल कोर्ट ले जाया जा रहा है। प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया है कि वह किसी भी हाल में अपना अनशन नहीं तोड़ेंगे। इस घटना को लेकर राज्य में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है।

Join us on:

Leave a Comment