बाढ़- सड़क दुर्घटना में दो डॉक्टर की मौत पटना से नवादा निजी क्लीनिक जा रहे थे।

SHARE:

:- रवि शंकर अमित

बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत पटना बख्तियारपुर फोरलेन पर सड़क दुर्घटना में दो डॉक्टर की मौत हो गई। डॉक्टर की पहचान मोतिहारी के नियाज अहमद और दिघवारा के अभिषेक श्रीवास्तव के रूप में हुई है।
परिजनों ने बताया कि दोनों डॉक्टर पटना से नवादा जा रहे थे। जहां उनका निजी नर्सिंग होम था। बख्तियारपुर से लगभग पांच किलोमीटर पहले फोरलेन पर कोहरे के कारण दो गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई जिससे यह घटना घटित हुई है। वहीं गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और सवार दोनों डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक अभिषेक के पिता जयप्रकाश सिंह ने बताया कि हम ड्यूटी में गए हुए थे। उसी दौरान यहां से एक्सीडेंट होने की सूचना मिली। जिसके बाद आनन-फानन में बख्तियारपुर घटनास्थल के पास पहुंचे। जहां जानकारी मिली कि रॉन्ग साइड से आ रही गाड़ी से आमने-सामने टक्कर हो गई। जहां दोनों डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उनकी मौत हो गई। दोनों डॉक्टर पटना और नवादा दोनों जगह निजी क्लीनिक चलाते थे।

बाइट- मृतक के पिता

Join us on:

Leave a Comment