“प्रशांत किशोर प्रचार के भूखे, राजनीति आपके बस की बात नहीं”- नीरज कुमार!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


प्रशांत किशोर के गांधी मैदान से हटाए जाने के बाद जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने उन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने प्रशांत किशोर को राजनीति में नौटंकी करने वाला करार देते हुए कहा कि उनकी मांगों को बीपीएससी अभ्यर्थियों ने भी खारिज कर दिया है।

खबर:
पटना: जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रशांत किशोर के गांधी मैदान से अनशन के दौरान हटाए जाने पर मीडिया से बातचीत में कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों की अवहेलना कर रहे थे। प्रशासन ने उन्हें बार-बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वे “धर्मिता के शिकार” होकर प्रचार के भूखे बने रहे।

नीरज कुमार ने कहा, “बीपीएससी अभ्यर्थियों ने प्रशांत किशोर की मांगों को नकारते हुए परीक्षा में शामिल होने का फैसला किया। यह दिखाता है कि उनकी राजनीति सिर्फ नौटंकी है।”

नीरज कुमार का तंज:
उन्होंने प्रशांत किशोर की राजनीतिक क्षमताओं पर सवाल उठाते हुए कहा, “कंपनी चलाना अलग बात है और राजनीति करना अलग। वैनिटी वैन में रहने वाले आरामपसंद लोग राजनीति के लिए बने ही नहीं हैं। नई पीढ़ी जानती

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें