मधुबनी- बेनीपट्टी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने किया मासिक अपराध समीक्षा!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में रविवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन डीएसपी निशिकांत भारती के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में डीएसपी ने कुहासे को देखते हुए सभी थानों के एसएचओ को अलर्ट करते हुए कहा कि, इस तरह के मौसम में गृहभेदन और अन्य आपराधिक घटनाएं बढ़ जाती है, जिसे देखते हुए मुस्तैद रहे। रात को रोको टोको अभियान को तेजी से चलते हुए संदिग्ध लोगों को रोके और जांच करे। जगह जगह सघन वाहन जांच करे।
वहीं, डीएसपी ने सभी एसएचओ को शराब माफियाओं पर पूर्ण रूप से नकेल कसने का भी निर्देश देते हुए कहा है की शराब माफियाओं की लिस्ट तैयार करे और उन पर निरंतर कार्रवाई करे। ऐसे माफियाओं की संपत्ति भी जब्त करेंगे।
इससे पूर्व डीएसपी ने सभी एसएचओ के साथ थानावार कांड की समीक्षा की और फरार चल रहे आरोपितों के गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उन्होंने आगे कहा कि, सभी एसएचओ समय से गश्ती दल को निकलवाये। इसमें लापरवाही बिल्कुल सहन नहीं की जाएगी। बैठक में बेनीपट्टी थाना के एसएचओ सह डीएसपी गौरव गुप्ता, सर्किल इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा अरेर के एसएचओ नेहा निधि, खिरहर एसएचओ सुप्रिया कुमारी, साहरघाट एसएचओ अरविंद कुमार, मधवापुर एसएचओ पंकज चौधरी, हरलाखी एसएचओ जितेंद्र सहनी सहित बिस्फी, औंसी और पतौना के एसएचओ मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment