मधुबनी जिला आँटो रिक्शा – ई रिक्शा चालक यूनियन का विस्तारित बैठक आयोजित!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड अंतर्गत अरेर हाई स्कूल के प्रांगण मे मधुबनी जिला ऑटो रिक्शा — ई रिक्शा चालक यूनियन, मधुबनी की विस्तारित बैठक राम कृपाल यादव के अध्यक्षता मे आयोजित किया गया। बैठक को कॉमरेड सत्य नारायण राय अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) मधुबनी जिला महासचिव ने सम्बोधित करते हुए कहा की मधुबनी जिला मुख्यालय सहित जिले के प्रखंड मुख्यालय मे ऑटो रिक्शा एवं ई रिक्शा का स्टैण्ड न होने के कारण के कारण चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पर रहा है। ट्रैफिक सिपाही द्वारा नाजायज राशि की मांग चालकों से की जाति है। मधुबनी जिला नेपाल की सिमा से लगी हुई है। यहां आँटो रिक्शा एवं ई रिक्शा चालकों को कय तरह से परेशान किया जाता रहा है। जिसे देखते हुए इस बैठक के माध्यम से मैं जिला प्रशासन से मांग करता हुं कि जल्द से जल्द ऑटो रिक्शा एवं ई रिक्शा चालकों के लिए स्टैण्ड की व्यवस्था किया जाय। साथ ही इन चालकों को बेवजह परेशान करने पर रोक लगाने के दिशा में कारगर कदम उठाए। मजदूर नेता कॉमरेड शिवजी पासवान, कॉमरेड हरिनाथ यादव, कॉमरेड नसीम, कॉमरेड अलीत कामत यूनियन के जिला सचिव कॉमरेड अनिल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि जिला प्रशासन अविलम्ब ऑटो रिक्शा एवं ई रिक्शा चालकों की समस्याओं पर ध्यान देते हुए स्टैण्ड की व्यवस्था करें और इनके साथ अवैध वसुली को बंद किया जाय। बैठक को सम्बोधित यूनियन के उपाध्यक्ष गणेश यादव, संयुक्त सचिव मोहम्मद नजीर, कोषाध्यक्ष अमलेश झा, सह कोषाध्यक्ष कैलाश झा एवं कय ऑटो रिक्शा एवं ई रिक्शा चालकों ने किया। मौके पर दर्जनों चालक मौजूद थें।

Join us on:

Leave a Comment