:- रवि शंकर अमित!
-मोकामा के विभिन्न थाना क्षेत्र में पांच जवान को ASI के पद पर प्रोन्नत किया गया है, मोकामा अंचल के मरांची थाना में पदस्थापित जवान शैलेश कुमार सिंह को जहां ASI में प्रोन्नति मिली वहीं पंडारक थाना के सुधीर कुमार कुमार को भी ASI के पद पर प्रोन्नत किया गया, जबकी सम्यागढ़ में तैनात विकास लाल को भी ASI में मिली प्रोन्नति, साथ ही पंचमहला थाना के दो जवान शमशाद आलम व राजकिशोर पंडित को भी ASI में प्रोन्नती दी गई है!
हाथीदह थाना में आयोजित एक समारोह के दौरान इन सभी नव प्रोन्नत पदाधिकारी को अंचल निरीक्षक संजय कुमार व संबंधित थाना के थानाअध्यक्षों के द्वारा स्टार प्रदान किया गया, वही अंचल निरीक्षक के कार्यालय में पदस्थापित होमगार्ड आरक्षी लक्ष्मण प्रसाद को सेवानिवृत्ति पर उन्हें भावभीनी विदाई भी दी गई, मोकामा के अंचल निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मासिक अपराध गोष्ठी के साथ ही विदाई सह प्रोन्नति समारोह का थाना में आयोजन किया गया था इस दौरान सभी प्रोन्नत पदाधिकारी को स्टार व बैच प्रदान किया गया है, साथ ही लक्ष्मण प्रसाद को विदाई दी गई है! मौके पर पंडारक थाना अध्यक्ष साधना कुमारी, एनटीपीसी थाना अध्यक्ष ललित विजय,साम्यगढ़ थाना अध्यक्ष अनोज कुमार पाठक, घाेसवरी थाना अध्यक्ष अजीत कुमार टिंकू,मरांची थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार,पंचमहला थाना अध्यक्ष प्रहलाद कुमार झा व हाथीदह थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ठाकुर के साथ विभिन्न थानों के पदाधिकारी व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे!
बाइट – इंस्पेक्टर संजय कुमार, अंचल निरीक्षक, मोकामा




