बॉडी बिल्डर में मिस्टर पंजाब बनकर सुमित शर्मा ने सिवान का नाम किया रौशन!

SHARE:

सीवान/प्रमोद


बॉडी बिल्डर को किया गया सम्मानित।,
सीवान-बॉडी बिल्डर में मिस्टर पंजाब बनकर सुमित शर्मा ने सिर्फ सीवान जिले का ही नही पूरे बिहार का नाम रौशन किया है। उक्त बातें भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रविजय प्रकाश उर्फ हैप्पी यादव ने अपनें संसदीय क्षेत्र सीवान के दारौंदा प्रखंड के ग्राम बालबंगरा निवासी युवा सुमित शर्मा जी को अंगवस्त्र और माला पहनाकर कही। उनका मुंह मीठा कराकर बिहार एवं जिला सीवान का नाम रौशन करने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। हैप्पी यादव ने मीडिया से कहा कि सुमित शर्मा जी ने बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप मे मिस्टर पंजाब 2024 का खिताब जीतकर अपनी मेहनत का लोहा मनाया और क्षेत्र के युवाओं के लिए संदेश दिया कि युवा नशे से दूर अलग-अलग क्षेत्र मे अपनी अलग पहचान बना सकते है,बस उनके अंदर जोश व जनून होना चाहिए। साथ मे मुखिया प्रतिनिधि पिंटू यादव, जिला पार्षद प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, भाजयुमो प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव, भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य धर्मेंद्र यादव, मीडिया प्रभारी अजय पांडे,मनीष सिंह,राजीव प्रताप यादव उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment