रिपोर्ट- अमित कुमार!
जेडीयू सांसद ललन सिंह का बयान: “लालू जी क्या बोलते हैं, जाकर उनसे पूछिए”
दिल्ली से पटना लौटे जेडीयू सांसद और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया कर्मियों से बातें करने के दौरान कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। जब उनसे लालू प्रसाद यादव द्वारा माहागठबंधन में नीतिश कुमार का स्वागत कियें जाने सहित तेजस्वी यादव की नई सरकार बनाने की घोषणा पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “लालू जी क्या बोलते हैं, क्या नहीं बोलते हैं, जाकर उनसे पूछिए। हम एनडीए में हैं।”
यही तेजस्वी के बयान पर ललन सिंह ने कहा कि “हर किसी को बोलने की आजादी है, जो चाहे बोलते रहें।” वहीं, जब उनसे अरविंद केजरीवाल द्वारा आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिखे जाने पर सवाल किया गया, तो उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से बचते हुए कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
विशेष:
ललन सिंह का यह बयान बिहार की राजनीति में उनकी एनडीए के प्रति वफादारी को दोहराता है, लेकिन उन्होंने विपक्ष के सवालों पर सीधा जवाब देने से परहेज किया।




